Rampur: जिला प्रशासन की सख्ती, अवैध खनन में शामिल 10 लोगों को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन शिकंजा कस रहा है। अधिकारियों की टीम ने अवैध खनन पर छापामारी कर 10 लोगों पकड़ा और सभी को जेल भेज दिया। शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। इसके अलावा आरोपियों पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

नायब तहसीलदार तहसील सदर मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम द्वारा 10 जनवरी को ग्राम मंसूरपुर, थाना सिविल लाइन में अवैध खनन की शिकायत पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान बिना वैध अनुमति अवैध खनन एवं उससे संबंधित गतिविधियां मिलीं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने नूर मोहम्मद, सलीम, अली खान, फरमान अली, फिरासत, भूरा, मुबारक, बब्बल, शानू, इमरान, अरमान, शमशाद, शावेज, जाकिर, एजाज उर्फ लल्ला, सलमान, शानू पुत्र अकबर एवं छुट्टू, सभी निवासी ग्राम मंसूरपुर, थाना सिविल लाइन को पकड़ लिया। इन लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में मामला दर्ज कराकर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जांच में अवैध खनन की पुष्टि होने पर आरोपियों के पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

संबंधित समाचार