Bareilly: कैफे में बवाल के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर...14 दिन की रिमांड मंजूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधि संवाददाता, बरेली। राजेंद्रनगर के दि डेन कैफे में नर्सिंग छात्रा की बर्थडे पार्टी में घुसकर हंगामा करने और छात्रा के दोस्तों के साथ मारपीट करने के मामले में मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर फरार चल रहा था। आरोपी ने शनिवार को कोर्ट में हाजिर होकर सरेंडर कर दिया। अदालत ने 14 दिन की रिमांड मंजूर करते हुए उसे जेल भेज दिया।

बीते दिनों प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कैफे में घुसकर छात्रा की बर्थडे पार्टी में बवाल करने के आरोपी ऋषभ ठाकुर ने शनिवार को अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 5 सुमित कुमार की अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने 14 दिनों की रिमांड मंजूर करते हुए कारागार भेज दिया। मामले में अब 30 जनवरी को सुनवाई होगी। पुलिस ने इस मामले में 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया था। 

अदालत ने जेल भेज दिया था। इसके बाद सभी आरोपी जमानत पर रिहा हो गए थे। सरेंडर से पहले कचहरी रोड पर उसका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह अपने कुछ साथियों के साथ बेखौफ अंदाज में चलता नजर आया। ऋषभ ठाकुर का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है।

 

संबंधित समाचार