Moradabad: कारों से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने सीज किए वाहन
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में कारों से खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जो युवक कारों की छत और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं, उन्हें पुलिस ने पकड़कर उनके वाहनों को सीज कर दिया है।
रविवार को सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई करते हुए स्टंट करने वाले युवकों व संबंधित वाहनों को पकड़ लिया। पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त कारों को सीज कर दिया, जबकि युवकों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। उन्होंने युवाओं को चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की हरकत करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी
