यूपी दिवस : मंडल और जिला स्तर पर होंगे आयोजन, पर्यटन मंत्री ने की प्रदेशवासियों से की हिस्सा लेने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना और विकासात्मक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा ‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026’ का आयोजन 24 से 26 जनवरी तक किया जाएगा। इसमें वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

पर्यटन मंत्री ने रविवार को जारी बयान में बताया कि 24 जनवरी 1950 को प्रदेश का नाम ‘संयुक्त प्रांत’ से बदलकर ‘उत्तर प्रदेश’ किया गया था। इसी स्मृति को जीवंत बनाए रखने तथा प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के लिए वर्ष 2018 से उत्तर प्रदेश दिवस को त्रिदिवसीय आयोजन के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष उप्र. दिवस का आयोजन “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश” थीम के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम लखनऊ स्थित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर आयोजित होगा, जबकि प्रदेश के सभी जिलों में सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं विकासपरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों और विदेशों में भी किया जाएगा। शासनादेश के अनुसार फिजी, मॉरीशस, मालदीव, सिंगापुर, थाईलैंड सहित अन्य देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के सहयोग से भी उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : 
अग्निवीर भर्ती: 6 से 20 फरवरी तक आयोजन, 13 जिलों के अभ्यर्थी लेंगें हिस्सा

संबंधित समाचार