अखिलेश यादव के निर्देश पर बरेली की सपा जिला-कार्यकारिणी भंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सोमवार को बरेली जिलाध्यक्ष समेत जिले की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी है। पार्टी के इस फैसले ने स्थानीय राजनीति में खलबली मचा दी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप के विरोधी खेमे ने पार्टी के इस फैसले का खुलकर स्वागत किया है। 

शिवचरण कश्यप बरेली में सपा के जिलाध्यक्ष थे। उनका नाम अक्सर विवादों में भी उछलता रहा है। स्थानीय स्तर पर संगठन में गुटबाजी का भी बोलबाला रहा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की चिंताएं और शिवचरण कश्यप के खिलाफ बढ़ती शिकायतों पर आखिरकार पार्टी ने निर्णय ले ही लिया। 

सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष ने बरेली जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी भंग करने का आदेश जारी कर दिया। इससे बरेली में सपा के एक एक खेमे में खुशी तो दूसरे में मायूसी देखी गई। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि ये रूटीन प्रक्रिया है। चुनाव से पहले पार्टी, संगठन को धार देने में जुटी है।

संबंधित समाचार