अयोध्या में बन रहा आधुनिक यात्री निवास: जुलाई तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, जानिए खासियत

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शहर का तेजी से विकास हो रहा है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या विकास प्राधिकरण राम मंदिर के ठीक पीछे वशिष्ठ कुंड वार्ड में एक आधुनिक यात्री निवास का निर्माण करवा रहा है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने बताया कि इस यात्री निवास का निर्माण कार्य लगभग 45 प्रतिशत पूरा हो चुका है। लगभग 21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से यह परियोजना तैयार की जा रही है। जुलाई तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्री निवास 4100 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। जी प्लस वन मंजिल की बिल्डिंग होगी, जिसमें 48 कमरे, दो डोरमेट्री और रेस्टोरेंट एवं किचन, लिफ्ट की सुविधा होगी। 

एसटीपी, कंट्रोल रूम के लिए बड़े हॉल शामिल होंगे। इसके अलावा इंटीरियर वर्क, सीसी रोड एवं कार पार्किंग, कलाकृति, विद्युत कार्य होगा। विशेष रूप से मेले, त्योहारों और बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक विशेष मेला कंट्रोल रूम भी यहां बनाया जा रहा है। यह यात्री निवास मुख्य रूप से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

संबंधित समाचार