बाराबंकी : यूपी विद्यालय निरीक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, अश्वनी प्रताप सिंह अध्यक्ष व संजय राय बने मंत्री

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विद्यालय निरीक्षक संघ की जनपद शाखा बाराबंकी की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र बंकी में जनपदीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न संवर्गीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जनपदीय महामंत्री चंद्रशेखर यादव द्वारा जनपदीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में खंड शिक्षा अधिकारी हरख अश्वनी प्रताप सिंह को अध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय राय को मंत्री, खंड शिक्षा अधिकारी मसौली जैनेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी निंदूरा सुषमा सेंगर को महिला उपाध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी दरियाबाद मनीराम वर्मा को कोषाध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी पुरेडलई अर्चना यादव को संयुक्त मंत्री व खंड शिक्षा अधिकारी देवा सुनील कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया।

इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी सूरतगंज संजय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर रमेश चंद्रा एवं खंड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर प्रमोद कुमार उपाध्याय को संरक्षक मनोनीत किया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने आश्वासन दिया कि वह सदैव संवर्गीय हितों के संरक्षण एवं समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेगी।

संबंधित समाचार