Gold-Silver Price: सोने-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड... 1.58 लाख प्रति 10 ग्राम; वैश्विक बाजार में 4800 डॉलर के पार 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। सोने के वायदा भाव में बुधवार को 7,774 रुपये का भारी उछाल आया और यह 1,58,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की निरंतर मांग से वैश्विक कीमतें 4,800 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 7,774 रुपये या 5.16 प्रतिशत चढ़कर 1,58,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। 

वायदा कारोबार में सोने की कीमत मंगलवार को 1.5 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर गई थी। सोने की कीमत 16 जनवरी को 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो पिछले तीन सत्र में 15,822 रुपये या 11.10 प्रतिशत चढ़ी है। चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 11,849 रुपये या 3.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,35,521 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा, '' व्यापार युद्ध से बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने तथा चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही और वे नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।'' बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों द्वारा जोखिम भरे निवेशों से दूर हटने के कारण सुरक्षित निवेशों की मांग में मजबूती आई है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स बाजार में सोने के वायदा भाव ने पहली बार 4,800 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का स्तर पार कर लिया। फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 113.4 अमेरिकी डॉलर या 2.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,880.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 

कॉमेक्स पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का वायदा भाव 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले सत्र में 95.53 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। 

ये भी पढ़ें :
Gold Silver Record High: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी...  सराफा बाजार में सोने -चांदी की ऐतिहासिक छलांग, जानिए आज का भाव  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...