Bareilly : छात्र-छात्राओं ने अमृत विचार अखबार को बनते हुए देखा

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

दैनिक अमृत विचार के कार्यालय और प्रिटिंग प्रेस पहुंच कर छात्रों ने देखी अखबार बनने और छपने की प्रक्रिया

बरेली, अमृत विचार। भुता ब्लॉक के उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के 100 से अधिक छात्रों और शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार सुबह आईवीआरआई कैंपस का भ्रमण किया। हिन्दी दैनिक अमृत विचार के कार्यालय और प्रिटिंग प्रेस पहुंच कर अखबार के छपने की प्रक्रिया को देखा। अखबार के दफ्तर पहुंचने पर बीईओ, शिक्षकों और छात्रों का अमृत विचार के सीओओ पार्थो कुनार ने स्वागत किया और उन्हें अमृत विचार अखबार की विकास यात्रा के साथ भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। भ्रमण कार्यक्रम पूरा करने के बाद बीईओ ने अमृत विचार टीम का आभार जताया। अखबार बनने और छपने की प्रक्रिया देखकर छात्र बेहद रोमांचित नजर आए। इस दौरान सीओओ पार्थो कुनार सभी छात्रों और शिक्षकों को नियमित रूप से अपने घर पर अखबार मंगाने और उसे पढ़ने की शपथ दिलाई।

भुता ब्लॉक के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के छात्रों का गुरुवार का दिन बेहद कौतूहल भरा रहा। शैक्षिक भ्रमण पर निकले छात्रों और शिक्षकों ने दोपहर करीब एक बजे पीलीभीत रोड पर स्थित अमृत विचार अखबार के कार्यालय पहुंच कर पहले अखबार बनने की प्रक्रिया देखी। खबरों के लिखने, उनके संपादन, चयन और फिर पेजीनेशन की प्रक्रिया को देखकर रोमांचित होते रहे। बच्चों ने जाना कि वह सुबह जो अखबार पढ़ते हैं वह बनता कैसे है। प्रेस भ्रमण पर जाने वालों में 100 से अधिक छात्रों और शिक्षकों ने अखबार छपाई के तौर-तरीके देखे। बच्चों ने कौतूहल से कुछ सवाल भी पूछे। अमृत विचार की टीम ने बच्चों को अखबार छपाई की प्रक्रिया के बारे में बताया। खबरों की रिपोर्टिंग से लेकर प्रसार विभाग, मार्केटिग, ब्रांड और प्रोडक्शन विभाग की कार्यप्रणालाी से अवगत बताया गया। बच्चों को बताया गया कि घटना होने के बाद उसके कवरेज में किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। प्रतिकूल परिस्थिति होने पर रिपोर्टिंग कैसे की जाती है। डेस्क पर समाचारों के महत्व को देखते हुए कैसे प्रथम पेज से लेकर छठे पेज पर उसे फोटो सहित जगह दी जाती है। बच्चों के साथ आए एआरपी फहीम अहमद, विमल अवस्थी, वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बच्चों ने यूनिट का भ्रमण कर काफी कुछ सीखा है। जीवन में आगे भी यह काम आएगा। बच्चों ने कहा कि प्रेस भ्रमण कर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ। इस मौके पर विकास शुक्ला एवं बहुत सारे शिक्षक साथियों का अतुलनीय सहयोग रहा।

संबंधित समाचार