24 जनवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज बड़े भाई-बहन को लेकर थोड़े तनाव में आ सकते हैं। धन संबंधी परेशानियों से घिरे रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। आपको गैस और पित्त की समस्या हो सकती है। स्वयं द्वारा बनाए हुए नियमों और सिद्धांतों की स्वतः अवहेलना न करें।
वृष- आज व्यवसाय को लेकर बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। व्यापार में आ रहे विघ्नों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। प्रेम संबंधों में परस्पर समर्पण की भावना में वृद्धि होगी। आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन - आज व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। आपकी कार्यशैली में सुधार हो सकता है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए परिश्रम करेंगे। विदेश यात्रा से धन लाभ मिलेगा। पाचनतंत्र में कुछ परेशानी हो सकती है।
कर्क- आज आपको सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा। शेयर और जोखिम भरे निवेशों में थोड़ी परेशानी होगी। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। जीवनसाथी आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं। व्यर्थ के प्रपंचों से आपको दूर रहना चाहिए।
सिंह- आज गुप्त विद्याओं के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। जिस काम में मन न लग रहा हो उसे बिल्कुल न करें। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में नए विरोधी उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में शंका की भावना न पनपने दें।
कन्या- आज साहस और बुद्धिमत्ता युक्त निर्णय लेने से आपको व्यवसाय में शानदार सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।
तुला- आज नया काम शुरु करने के लिए दिन उत्तम है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त नौकरी करने की योजना बनाएंगे। निःसंतान दंपतियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। विरोधी भी आपकी प्रतिभा का सम्मान करेंगे।
वृश्चिक- आज नया व्यापार शुरू करने में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी में संयम भाव रखें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। संपत्ति के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। कारोबारी उद्देश्य से यात्रा हो सकती है।
धनु- आज अपने काम से काम रखें दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। युवा जातक प्रेमीजन से प्रणय निवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होने की संभावना है। आप कला में रुचि ले सकते हैं। नए दोस्त बनने के योग बन रहे हैं।
मकर- आज महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभालकर रखें। आईटी से जुड़े व्यवसाय से धन लाभ प्राप्त होगा। कुछ लोग आपकी निश्छलता का गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। यदि पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें पारदर्शिता अवश्य रखें।
कुंभ- आज व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। हर समस्या का व्यवहार कुशलता से समाधान निकाल लेंगे। बच्चों के लिए कुछ उपहार ले सकते हैं। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुरानी यादें दोबारा ताजा होंगी। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा।
मीन- आज आपकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। रात के समय सड़क यात्रा करने से बचें। बिना जांच-पड़ताल के निवेश करने से आर्थिक हानि हो सकती है। अपनी उपलब्धियों का अधिक बखान न करें।
