नगर निगम के कल्याण मंडपों का किराया 40 फीसदी बढ़ा, झूलेलाल वाटिका का भी किराया हुआ दोगुना, देखें पूरी लिस्ट
होटल-रेस्टोरेंट में खाना और अस्पताल-नर्सिंग होम में इलाज महंगा। नए 21 ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर व्यापारियों काे राहत
लखनऊ, अमृत विचार : नगर निगम के कल्याण मंडपों का किराया 40 फीसदी तक और झूलेलाल वाटिका का दोगुना कर करने का प्रस्ताव मंगलवार को नगर निगम सदन की बैठक में पास कर दिया गया। इससे मांगलिक कार्य करने पर अधिक खर्च करना पड़ेगा। होटल-रेस्टोरेंट में खाना और अस्पताल-नर्सिंग होम में इलाज भी महंगा हो गया है।
सामाजिक कार्य के लिए झूलेलाल वाटिका का किराया 5 से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया। व्यावसायिक कार्य के लिए अब 1.50 लाख के बजाए 3 लाख रुपये देने होंगे। व्यापारियों की आपत्ति और विरोध के बाद 21 ट्रेड सेक्टर में लाइसेंस शुल्क के फैसले को नगर निगम सदन ने वापस ले लिया है। इसके लिए समिति गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट एक महीने बाद नगर आयुक्त और महापौर को सौंपी जाएगी। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि कल्याण मंडप का किराया कई वर्षों से नहीं बढ़ाया गया था। सदन में 50 प्रतिशत किराया बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन चर्चा के बाद 40 प्रतिशत ही बढोतरी पर सहमति बनी है।
कल्याण मंडप व सामुदायिक केंद्र के किराए में बढ़ोत्तरी
| कल्याण मंडप | पुराना किराया | नई दरें |
| महानगर | 64,800 | 90,720 |
| पटेल पार्क | 12000 | 16,800 |
| सामुदायिक केंद्र,डालीगंज | 2950 | 4,130 |
| जियामऊ कल्याण मंडप | 45660 | 63,924 |
| बाबू बनारसी दास | 7000 | 9,800 |
| लालकुआं कल्याण मंडप | 5000 | 7000 |
| गणेशगंज कल्याण मंडप | 5900 | 8260 |
| नरही कल्याण मंडप | 5900 | 8260 |
| विकास नगर कल्याण मंडप | 59000 | 82600 |
| विकास नगर सेक्टर चार | 29500 | 41300 |
| मानसरोवर कल्याण मंडप | 88500 | 123900 |
| आनंद नगर कल्याण मंडप | 11000 | 15400 |
| सरस्वती कल्याण मंडप | 11800 | 16520 |
| झलेलाल वाटिका का किराया | पहले (प्रतिदिन) | नई दरें |
| सामाजिक एवं धार्मिक कार्य के लिए | 5,000 | 10,000 |
| व्यावसायिक कार्यक्रम के लिए | 1,50,000 | 3,00000 |
| प्रतिभूति धनराशि | 15,000 | 30,000 |
| सरकारी कार्यक्रम के लिए | 10,000 | 25,000 |
लाइसेंस शुल्क की अब ये होंगी दरें (वार्षिक रुपये में)
| मदवार | निर्धारित दरें | नई दरें |
| नर्सिंग होम, अस्पताल 50 बेड तक | 7500 | 15000 |
| नर्सिंग होम, अस्पताल 51 से 100 बेड तक | 15000 | 30000 |
| नर्सिंग होम, अस्पताल 101 से 250 बेड तक | 20000 | 40000 |
| नर्सिंग होम, अस्पताल 251 से 500 बेड तक | 35000 | 70000 |
| पैथालॉजी | 5000 | 10000 |
| डायग्नोस्टिक सेंटर, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड | 10000 | 20000 |
| आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक क्लीनिक | 4000 | 8000 |
| होटल, गेस्ट हाउस 20 बेड तक | 2000 | 10000 |
| होटल, गेस्ट हाउस 20 बेड से ऊपर | 3000 | 15000 |
| रेस्टोरेंट, जलपान गृह | 2000 | 10000 |
| मॉडल शॉप | 60000 | 85000 |
नामांतरण शुल्क अब अधिकतम 10 हजार
भवनों के नाम परिवर्तन की नई दरें लागू करने के प्रस्ताव को बैठक में मंजूरी दे दी गई। लखनऊ नगर निगम (निर्धारण सूची में संशोधन और परिवर्तन) उपविधि 2025 को अगले वित्तीय वर्ष से लागू कर दिया जाएगा। उत्तराधिकार के प्रकरण में नामांतरण शुल्क 1000 वर्गफीट क्षेत्रफल तक 1000 रुपये और अधिकतम शुल्क 5,000 रुपये निर्धारित किया गया है। रजिस्ट्री के प्रकरणों में 5 लाख रुपये तक संपत्ति के मूल्य पर नामांतरण शुल्क न्यूनतम 3500 रुपये और 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य पर अधिकतम 10,000 रुपये रखा गया है।
उत्तराधिकार के प्रकरणों में ये होंगी दरें
| संपत्ति का क्षेत्रफल (वर्गफीट में) | धनराशि (रुपये) |
| 1000 तक | 1000 |
| 1001 से 2000 तक | 2000 |
| 2001 से 3000 तक | 3000 |
| 3000 से अधिक | 5000 |
सर्किल रेट या रजिस्ट्री पर नामांतरण शुल्क
| संपत्ति का मूल्य | धनराशि (रुपये में) |
| 5 लाख तक | 3500 |
| 5 से 10 लाख तक | 5500 |
| 10 से 20 लाख तक | 7500 |
| 20 से 30 लाख तक | 9500 |
| 50 लाख से ऊपर | 10000 |
