LPG लेकर आ रहे दो भारतीय जहाज : होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित किया पार, मुंद्रा-कांडला की ओर बढ़ रहे 'शिवालिक' और 'नंदा देवी'  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। खाड़ी देशों से एलपीजी लेकर आ रहे भारतीय ध्वज वाले दो जहाज शनिवार सुबह युद्ध प्रभावित होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर गए। जहाजरानी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में बताया कि एलपीजी ला रहे जहाज 'शिवालिक' और 'नंदा देवी' अब गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि ये जहाज 92,700 टन एलपीजी ला रहे हैं, और इनके 16-17 मार्च को भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने की संभावना है। ये दोनों पोत उन 24 जहाजों में शामिल थे, जो क्षेत्र में युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिमी किनारे पर फंसे हुए थे। 

ये भी पढ़ें : 
ट्रंप का बड़ा दावा, जीवित हैं ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई .... लेकिन शायद 'घायल'

संबंधित समाचार