UP SIR: 20 लाख नए वोट बनाने का लक्ष्य...भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में रफ्तार तेज कर दी है। पार्टी ने शनिवार तक 20 लाख नए वोट बनवाने का लक्ष्य तय किया है, जबकि फर्जी वोटों को हटाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश मुख्यालय से रोज़ाना विधायकों और मंडल अध्यक्षों से प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है।

अभियान की निगरानी प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह कर रहे हैं। अब तक 49 लाख फार्म-6 भरे गए हैं, जिनमें से करीब 37 लाख डिजिटलाइज हो चुके हैं। 200 विधानसभाओं में 80–85 प्रतिशत फार्म जमा हुए हैं। लक्ष्य हासिल करने के लिए 17 नगर निगमों में वरिष्ठ पदाधिकारियों को उतारा गया है। प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह (अलीगढ़–मथुरा), सुभाष यदुवंश (मेरठ–सहारनपुर), गोविंद नारायण शुक्ला (लखनऊ), प्रियंका रावत (अयोध्या), संजय राय (वाराणसी) और उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी (प्रयागराज) में तैनात किए गए हैं। पार्टी 5 फरवरी तक अभियान जारी रखेगी।

संबंधित समाचार