बरेली: एक से ज्यादा संक्रमित मिले तो सौ मीटर का क्षेत्र बनेगा क्लस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शासन ने कंटेनमेंट जोन और क्लस्टर क्षेत्र के नए मानक तय किए हैं। इस बाबत मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से स्वास्थ्य विभाग को नए निर्देश भेजे जा चुके हैं। नए आदेशों के मुताबिक, अगर किसी मोहल्ले की एक गली में एक संक्रमित मिलता है …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शासन ने कंटेनमेंट जोन और क्लस्टर क्षेत्र के नए मानक तय किए हैं। इस बाबत मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से स्वास्थ्य विभाग को नए निर्देश भेजे जा चुके हैं। नए आदेशों के मुताबिक, अगर किसी मोहल्ले की एक गली में एक संक्रमित मिलता है तो 50 मीटर का एरिया कंटेनमेट जोन बनाया जाएगा। वहीं, गली में एक से ज्यादा संक्रमित मिलने पर 100 मीटर का क्षेत्र क्लस्टर जोन बनेगा। हालांकि, एक ही घर में एक से ज्यादा संक्रमित मिलने पर इसे एक ही मामला माना जाएगा। ऐसी स्थिति में 50 मीटर का ही क्षेत्र कंटेनमेट जोन बनेगा।

जिले में कुल 193 कंटेनमेंट जोन
शहर में फिलहाल करीब 193 कंटेनमेंट जोन हैं। 122 कंटेनमेंट जोन शहरी इलाके में हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में 71 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं।

आस-पड़ोस के सभी घरों में होगी सैंपलिंग
जहां कोरोना संक्रमित मिलेगा वहां टीम भेजकर आस-पड़ोस के सभी घरों में सैंपलिंग की जाएगी। पूरे इलाके में सैनेटाइजेशन भी होगा। वहीं, कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों को भी पहले की तरह ही खोजा जाएगा।

विदेश से लौटे नागरिकों की विशेष निगरानी
कोविड की वजह से लंबे समय से हवाई उड़ानें बंद हैं लेकिन विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए वंदे भारत नाम से स्पेशल हवाई सेवा दी गई है। हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे करीब डेढ़ दर्जन लोग बरेली के थे। इनमें से अधिकांश दुबई, शारजाह, अबूधाबी जैसी जगहों से लौटे हैं। इन्हें जिले में भेजने के साथ ही गाजियाबाद प्रशासन ने जिला प्रशासन को लिस्ट भी भेजी है जिससे इन सभी की लगातार निगरानी हो।

कंटेनमेंट जोन और क्लस्टर को लेकर नई गाइडलाइन जारी हुई है। वहीं, विदेश से लौटे नागरिकों की विशेष निगरानी के भी आदेश हुए हैं। -डा. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी

संबंधित समाचार