UP News: कबड्डी में छाए चौक स्टेडियम के खिलाड़ी, इन टिनमों के नाम हुई ट्रॉफी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-19 और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की ट्रॉफी पर चौक स्टेडियम के बालकों ने कब्जा कर लिया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य और क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष इं. अवनीश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि एमएलसी व उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती अंगद सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

क्रीड़ा भारती लखनऊ महानगर ने प्रतियोगिता का आयोजन कराया। खो-खो में महिला वर्ग अंडर-19 में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सेंट क्लीयर स्कूल, दुबग्गा ने खिताब जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिपांशी सोनी और अंजलि यादव की सराहना की गई। बालक वर्ग अंडर-19 में गांधी विद्यालय, आलमबाग और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हनुमान क्लब ने ट्रॉफी अपने नाम की। इस वर्ग में शिवा और सुधांशु यादव बेहतर प्रदर्शन किया। कबड्डी में अंडर-19 (जूनियर) बालिका वर्ग में आरएस स्पोर्ट्स ने प्रथम और बाराबंकी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 (जूनियर) बालक वर्ग में चौक स्टेडियम प्रथम और युवा एकेडमी द्वितीय स्थान पर रही। 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक वर्ग में भी चौक स्टेडियम ने पहला और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया।

क्रीड़ा भारती लखनऊ महानगर के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रान्त अध्यक्ष गोविन्द पाण्डेय, सहमंत्री अनुज कुमार सिंह, युवा प्रमुख सत्यम कनौजिया, संपर्क प्रमुख मनोज सिंह सहित महानगर पदाधिकारी आकांक्षा रस्तोगी, गौरव निगम, तुषार सिन्हा और ऋषभ द्विवेदी मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार