बरेली: कोविड वैक्सीनेशन होने के आधे घंटे बाद भी निगरानी कक्ष में रुकेंगे स्वास्थ्य कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिले में जल्द ही कोरोना के लिए वैक्सीनेशन होने जा रहा है। शासन ने कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों की अंतिम तिथि 25 दिसंबर घोषित कर दी है। अंतिम तिथि से पहले वैक्सीन की कोल्ड चेन सहित वैक्सीनेटरों की तैनाती भी कर दी जाएगी। कोविड वैक्सीनेशन में सबसे अहम बात यह है कि …

अमृत विचार, बरेली। जिले में जल्द ही कोरोना के लिए वैक्सीनेशन होने जा रहा है। शासन ने कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों की अंतिम तिथि 25 दिसंबर घोषित कर दी है। अंतिम तिथि से पहले वैक्सीन की कोल्ड चेन सहित वैक्सीनेटरों की तैनाती भी कर दी जाएगी। कोविड वैक्सीनेशन में सबसे अहम बात यह है कि वैक्सीन लगने के तुरंत बाद व्यक्ति को घर नही जाने नहीं दिया जाएगा। वैक्सीन लगने के आधे घंटे तक स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की निगरानी में रहना होगा। जिससे वैक्सीन लगने के बाद व्यक्ति को कोई परेशानी होती है तो उसे संबधित कोविड अस्पताल में रेफर कर दिया जाएगा।

कोविड वैक्सीनेशन पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों को समय, तिथिवार के अनुसार ही वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए सरकारी और निजी अस्पताल के पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों को ही पहले चरण में वैक्सीन लगाई जाएगी।

दूसरे चरण का कार्य प्रारंभ
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में चिकित्सकीय कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग अब द्वितीय चरण की तैयारियों में जुट गया है। द्वितीय चरण में पुलिस, नगर निगम, प्रशासन, से जुड़े लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिसका डाटा संग्रहित काम भी शुरु कर दिया गया है। वहीं, वैक्सीन के रखरखाव के लिए कोल्ड चेन का काम भी अधिकांशतया समाप्त हो चुका है।

तीन चरणों में होगा वैक्सीनेशन
वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति को तीन चरणों से गुजरना होगा। वैक्सीनेशन केंद्र पर तीन कमरे बनवाएं जाएंगे। जिसमें पहले कमरे में व्यक्ति को अपनी बारी का इंतजार करना होगा, दूसरे चरण में व्यक्ति को वैक्सीन लगेगी, और अंतिम चरण में व्यक्ति को स्टाफ की निगरानी में निगरानी कक्ष में आधा घंटा रुकना आवश्यक होगा।

50 स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में प्रमुख प्रशिक्षकों ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर शहरी क्षेत्र के करीब 50 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। इसमें शहर के सभी सीएचसी में तैनात चिकित्सकों को वैक्सीनेशन संबधित जानकारी दी गई। प्रमुख प्रशिक्षकों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके शुक्ल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह, डब्ल्यूएचओ से डा. पीवी कौशिक, यूनीसेफ से डा. इरशाद, यूएनडीपी से डा. अजीम आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार