मुझे सुकून चाहिए, मैं जा रहा हूं... कानपुर में सब इंस्पेक्टर की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर, अमृत विचार। यह मेरा सौभाय था पापा, जो आपके घर पैदा हुआ, मुझे सुकून चाहिए, मैं जा रहा हूं। वहीं सुसाइड नोट में ऊपर लिखा कि राधा तुम मुझे छोड़कर न जातीं, मैं भी तुम्हारे साथ चलता। युवक ने दो पेज का सुसाइड नोट में मां व भाभी का भी जिक्र किया। इसके बाद फांसी लगकर आत्महत्या कर ली।
युवक तीन साल से बिठूर में रहकर सब इंस्पेक्टर (एसआई) परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मूलरूप से कानपुर देहात के रसूलाबाद कैंजरी घासी निवादा निवासी फौज से सेवानिवृत्त हैं जयवीर सिंह मौजूदा समय में केसा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।
परिवार में पत्नी मोना, दो बेटे पुष्पेंद्र और 25 वर्षीय अजीत कुमार उर्फ जीतू है। पुष्पेंद्र के ताऊ रणवीर सिंह नारामऊ में एल्मिको टाऊनशिप के पीछे होरा बांगर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि तीन साल साल से पुष्पेंद्र उनके साथ रहकर एसआई की तैयारी कर रहा था। दिल्ली व यूपी पुलिस में वह सब इंस्पेक्टर की परीक्षा दे चुका था।
परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे जीतू घर से लौटा था। रात में सोने से पहले मौसेरे भाई अंशू ने उसे कॉल किया था, लेकिन रिसीब नहीं हुई। मंगलवार सुबह कोचिंग जाने के लिए बर्रा विश्व बैंक निवासी उसके दोस्त आदर्श ने फोन किया। जब उसकी भी कॉल रिसीब नहीं हुई तो वह घर पहुंचा।
मेनगेट बंद होने पर वह वह घर के पिछले रास्ते से कमरे में पहुंचा तो जीतू का शव फंदे से लटकता देखकर सन्न रह गया। आदर्श के जरिए परिजनों व पुलिस को सूचना मिली। खबर पाकर परिजन पहुंचे। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम भेजा।
फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस की जांच में पुष्पेंद्र के पास दो पेज का सुसाइड नोट मिला। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि छात्र के कमरे में शराब की बोतलें मिलीं। छात्र ने सुसाइड नोट में अपनी महिला मित्र का भी जिक्र किया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुष्पेंद्र ने सुसाइड नोट में लिखा
पापा-भैया आप बहुत अच्छे हो। आपको देखकर मैं बड़ा हुआ। मैं अपनी बातें किसी को नहीं बता सकता था। जो लिख रहा हूं, वह बगैर नशे के नहीं लिख सकता था, इसलिए शराब पी है। दीदी, चाचा आप सब बहुत अच्छे हैं और मेरे बारे में कुछ जानना हो तो मेरे दोस्त आदर्श, आंशू, दीपक से पूछ लीजिए। मैं अब सुकून चाहता हूं, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। सुसाइड नोट में लिखा कि राधा तुम मुझे छोड़कर न जातीं, मैं भी तुम्हारे साथ चलता।
