04 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष- आज आपकी क्षमताओं में विस्तार होगा। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। परिवार के छोटे सदस्यों के विचारों पर अवश्य ध्यान दें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद दूर होंगे।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आक्रामक व्यवहार से आपको बचना चाहिए। सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। आपसी सूझबूझ से विवादों का समाधान कर पायेंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन - आज आप लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हो रहे हैं। घर में प्रियजनों का आगमन हो सकता है। प्रत्येक परिस्थिति में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में आप अत्यधिक रुचि लेंगे।

कर्क- आज आपके नेतृत्व कौशल की लोग प्रशंसा करेंगे। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आयात-निर्यात संबंधी व्यापार से उत्तम धन लाभ होगा। काम के प्रति उत्साह भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें।

सिंह- आज व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में तय लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे। दोपहर के बाद आपकी परिस्थितियां काफी अच्छी रहने वाली हैं। परिजन आपसे मिलने घर आ सकते हैं। मित्रों की सलाह आपके काम आयेगी।

कन्या- आज परिवार में लोगों के बीच कलह की भावना हो सकती है। महंगी वस्तुओं की खरीदारी में धन का अपव्यय हो सकता है। गर्दन में दर्द उभरने की आशंका है। रहन-सहन में दिखावा न करें। बच्चे गलत कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं।

तुला- आज अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। कारोबार की गुणवत्ता में सुधार होगा। व्यायाम और ध्यान को अपनी जीवनशैली में अवश्य सम्मिलित करें। अटके हुए काम को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक- आज यदि किसी को कर्ज दे रहे हैं तो परिजनों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। घर के नवीनीकरण को लेकर योजना बनायेंगे। संकीर्ण विचारों के कारण आप लोगों के निशाने पर आ सकते हैं।

धनु- आज व्यापार को लेकर आप प्रयोग कर सकते हैं। काम को लेकर दबाव धीरे-धीरे कम होगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपने मन की करने को स्वतंत्र रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ सकती हैं।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आपके अनुसार होते जायेंगे। आपकी जीवनशैली बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में अपनी उन्नति से संतुष्ट रहेंगे। विलासिता के साधनों में आप धन खर्च करेंगे। धन की कमी दूर होगी। अपने खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ- आज नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। दूसरों के भरोसे रहना उचित नहीं है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा। भूमि संपत्ति को लेकर अनुबंध कर सकते हैं। विदेश में व्यापार करने वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी।

मीन- आज अपने कार्यों को लेकर अत्यंत सावधान रहेंगे। रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी। पार्टी व पिकनिक के लिए जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दोपहर के बाद अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है।