एक दशक बाद परिवार के साथ नया साल मनाएंगे आयुष्मान खुराना, एक्टर ने फीलिंग को बताया अद्भुत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना एक दशक बाद अपने परिवार के साथ नया साल मनायेंगे। आयुष्मान खुराना, “अभिषेक कपूर की ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग के सिलसिले में अपने होमटाउन चंडीगढ़ में हैं और यह उनके लिए काफी खुशी की बात है।  आयुष्मान का कहना है कि वह लंबे समय बाद परिवार के साथ सेलिब्रेशन …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना एक दशक बाद अपने परिवार के साथ नया साल मनायेंगे। आयुष्मान खुराना, “अभिषेक कपूर की ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग के सिलसिले में अपने होमटाउन चंडीगढ़ में हैं और यह उनके लिए काफी खुशी की बात है।  आयुष्मान का कहना है कि वह लंबे समय बाद परिवार के साथ सेलिब्रेशन का हिस्सा बन सकेंगे।

आयुष्मान ने कहा, “मुझे अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में नया साल मनाये हुए एक दशक बीत गया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इस बार उनके साथ क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने का मौका मिलेगा और मैं जनता हूं कि वो अद्भुत फीलिंग होगी।”

आयुष्मान ने अपने क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए बताया कि वह एक छोटा सेलिब्रेशन करने वाले हैं। उन्होंने कहा, ”हम न्यू ईयर ईव पर एक सिंपल गेट-टूगेदर करेंगे। मैं जल्द ही अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर लूंगा और मेरे पास अपना कोविड टेस्ट करवाने, रिपोर्ट लेने और फिर घर जाने के लिए समय होगा।

आखिरकार मैं अपने परिवार संग समय बिता पाऊंगा और उन्हें गले लगा पाऊंगा। मैं अपने शूट की वजह से ऐसा नहीं कर पाया हूं। 2020 ने हमें सिखाया है कि अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन चीजों पर ध्यान दिया जाना चाहिए जो आपको खुशी दें और मैं खुश हूं कि जो मेरी जिंदगी में मायने रखता है वो मेरे साथ एक छत के नीचे न्यू ईयर मनाने के लिए होगा।”

संबंधित समाचार