Bareilly: सांसद नीरज मौर्य का संसद में गरजे...कहा-वॉइस कॉल और एमएमएस से नहीं चलता डिजिटल भारत
बरेली, अमृत विचार। लोकसभा में आंवला सांसद नीरज मौर्य के उठाए सवाल ने इंटरनेट बंदी को लेकर सरकार की सोच पर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। सांसद ने कानून-व्यवस्था के नाम पर इंटरनेट सेवाएं निलंबित किए जाने से छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और ऑनलाइन काम करने वाले नागरिकों को होने वाली परेशानियों पर जवाब मांगा था।
सरकार ने अपने उत्तर में कहा कि इंटरनेट बंदी के दौरान वॉइस कॉल और एसएमएस सेवाएं चालू रहती हैं, जिससे संपर्क बना रहता है। हालांकि यह जवाब डिजिटल युग की हकीकत से दूर नजर आया। आज इंटरनेट के बिना न ऑनलाइन पढ़ाई संभव है, न बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, टिकट बुकिंग या ऑफिस वर्क।
चौंकाने वाली बात यह रही कि सरकार के पास पिछले पांच वर्षों में इंटरनेट बंदी से हुए आर्थिक नुकसान का कोई आंकड़ा मौजूद नहीं है। सांसद ने मांग करते हुए कहा कि इंटरनेट निलंबन को अंतिम विकल्प बनाया जाए और इसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का गंभीर आकलन किया जाए।
