बरेली: दो बहनों का बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, कर रहे ब्लैकमेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला क्षेत्र की रहने वाली दो बहनों का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर उस पर अश्लील फोटो और परिवार के फोटो डालकर दोनों बहनों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसके बाद बेंगलुरु में रहने वाली एक बहन ने मुख्यमंत्री सहित यूपी पुलिस से अपना अकाउंट बंद कराने की मांग की है। जवाब …

बरेली, अमृत विचार। किला क्षेत्र की रहने वाली दो बहनों का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर उस पर अश्लील फोटो और परिवार के फोटो डालकर दोनों बहनों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसके बाद बेंगलुरु में रहने वाली एक बहन ने मुख्यमंत्री सहित यूपी पुलिस से अपना अकाउंट बंद कराने की मांग की है। जवाब में बरेली पुलिस ने साइबर सेल में लिखित में तहरीर देने की बात कही है।

किला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया था कि करीब दो माह पहले उसकी शादी बेंगलुरु के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह पति के साथ बेंगलुरु में रह रही है जबकि उसका परिवार किला क्षेत्र में ही रहता है। हाल ही में उसकी और उसकी बहन के नाम से किसी ने ट्विटर पर फर्जी अकाउंट बना लिया है।

आरोप है कि आईडी बनाने वाला व्यक्ति बेंगलुरु में रहने वाली युवती और उसके परिवार के फोटो अपलोड कर रहा है। साथ ही उसकी बहन के भी नाम से आईडी बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसे लेकर दोनों बहनें मानसिक तनाव में आ चुकी हैं। बेंगलुरु में रहने वाली युवती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी, एडीजी, डीआईजी और एसएसपी समेत कई अधिकारियों को ट्वीट करके अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद बरेली पुलिस की तरफ से साइबर सेल में लिखित शिकायत देने की बात कही गई है।

संबंधित समाचार