यूपीपीएससी 2026 परीक्षा तिथि और एआरओ टाइपिंग टेस्ट को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा प्रस्तावित यूपीपीएससी 2026 परीक्षा और एआरओ भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रतियोगी छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के बैनर तले अभ्यर्थियों ने आयोग अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा तिथि में बदलाव और टाइपिंग टेस्ट की प्रक्रिया में सुधार की मांग उठाई।

छात्रों का कहना है कि आयोग के कैलेंडर में यूपीपीएससी परीक्षा दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है, जिससे चयन प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब होगा और अभ्यर्थियों की तैयारी प्रभावित होगी। उन्होंने परीक्षा जुलाई-अगस्त 2026 तक आयोजित कराने की मांग की।

साथ ही आरोप लगाया कि एआरओ भर्ती में मुख्य परीक्षा से ठीक पहले टाइपिंग टेस्ट की तिथि घोषित कर दी जाती है, जिससे अभ्यर्थियों को पर्याप्त अभ्यास का समय नहीं मिल पाता और कई योग्य उम्मीदवार वंचित रह जाते हैं।

मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने कहा कि आयोग को न्यायसंगत रुख अपनाते हुए टाइपिंग टेस्ट के लिए कम से कम 45 से 50 दिन का समय देना चाहिए, ताकि सभी को समान अवसर मिल सके। छात्रों ने उम्मीद जताई कि आयोग उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लेगा।

संबंधित समाचार