बाराबंकी : विवाद के बाद मजार रोड पर पुलिस का कड़ा पहरा, दुकानदारों में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। मजार के मुख्य द्वार पर श्रद्धालु के माथे का टीका जबरन धुलवाने की घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मजार रोड पर जोरदार एक्शन लिया। भारी पुलिस बल के साथ चलाए गए इस अभियान से अवैध अतिक्रमणकारियों और मनमानी करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

इंस्पेक्टर देवा अजय कुमार त्रिपाठी व एसएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कौमी एकता द्वार से लेकर मजार गेट तक सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क और पैदल मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा जमाए दुकानदारों, ठेला-फेरी वालों को खदेड़कर रास्ता पूरी तरह खाली कराया गया।

पुलिस ने मजार के मुख्य द्वार के बाहर मौजूद स्थाई व अस्थाई सिन्नी और प्रसाद विक्रेताओं को दो टूक चेतावनी दी कि अब यदि किसी भी श्रद्धालु से जबरन सामान खरीदने का दबाव बनाया गया या अभद्रता की गई तो सीधे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। मौके पर ही कई दुकानदारों को कड़ी फटकार भी लगाई गई।

इंस्पेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मजार रोड पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और सभी कैमरों को कोतवाली में लगी एलईडी स्क्रीन से जोड़ा जाएगा, जिससे दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों की हर गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

सूफी संत की नगरी देवा एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है, जहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। पुलिस का यह सख्त एक्शन श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और कौमी एकता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस कार्रवाई के बाद मजार रोड पर दुकानदारों में हड़कंप जबकि श्रद्धालुओं में राहत का माहौल है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म