गोरखपुर में एसटीएफ ने गिरफ्तार किए दो तस्कर, 28 गोवंशीय पशु बरामद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गोरखपुर के कोतवाली खोराबार क्षेत्र से अन्तर्राज्यीय स्तर पर गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 28 पशुओं को मुक्त कराया। एसटीएफ प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर गोरखपुर …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गोरखपुर के कोतवाली खोराबार क्षेत्र से अन्तर्राज्यीय स्तर पर गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 28 पशुओं को मुक्त कराया। एसटीएफ प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर गोरखपुर पुलिस ने खोराबार कोतवाली इलाके से अन्तर्राज्यीय गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले दो सदस्यों मुजफ्फरनगर निवासी सलमान और लखीमपुर खीरी निवासी मोजा बंजारा को गिरफ्तार कर उनके ट्रक से 27 बैल और एक गाय ,तीन मोबाइल फोन और 1360 रूपये बरामद किये।
इस सम्बन्ध में एसटीएफ की टीमों को अभिसूचना संकलन और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में गोरखपुर फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में सूचना संकलन की कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में सूचना मिली लखनऊ में किराये के मकान में रहने वाला गौ तस्कर इश्तखार पूरे गिरोह का संचालन कर रहा है और गोवंशों के ट्रकों को लखनऊ से बिहार तक सुरक्षित पहुंचाने के लिये वह स्वयं अथवा अपने गिरोह के सदस्यों से ट्रक में या उसके आगे पीछे अन्य वाहन से चलते हुये बिहार तक जाता है।
मुखबिर से कल सूचना प्राप्त हुई कि गोवंशीय पशुओं से लदी हुई एक ट्रक लखनऊ से गोरखपुर-कुशीनगर होते हुये कटने के लिये बिहार ले जाइ जा रही है। इस सूचना पर निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम पुलिस चौकी जगदीशपुर पहुंचकर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर तत्काल मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंचे तो कुछ देर बार एक ट्रक गोरखपुर से कुशीनगर की ओर आता दिखाई दिया, जिसपर गोवंशीय पशु लदे थे को रोकने का प्रयास किया गया, जिसपर चालक ने ट्रक कन्टेर पुलिस की तरफ भगाकर भागने का प्रयास किया।
जिसपर पुलिस ने वाहनो से ट्रक का पीछा किया और कोनी तिराहे के पास अन्य वाहनो के सामने पड़ जाने के कारण ट्रक आगे नहीं बढ़ सका और उसी समय ट्रक को सड़क किनारे लगवाकर दोनों पशु तस्करों को गिरफ्तार कर गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया।
