रामपुर : प्रधान के दो पुत्रों समेत पांच पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो का चालान किया, कोर्ट ने भेजा जेल
सैफनी, अमृत विचार। सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बलुपुरा गांव के प्रधान के दो पुत्रों सहित तीन नामजद और दो अज्ञात समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।
सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि रविवार की शाम वह रामपुर के नगलिया आकिल गांव निवासी मेहराज के साथ मौलाना मोहम्मद अली जौहर हॉस्पिटल से दवाई लेकर किशनपुर गांव के रास्ते से होकर अपने घर वापस आ रही थी। आरोप है कि 8:30 के समय वह जब नहर के पास पहुंची इस दौरान वहां पहले से बलूपुरा गांव के प्रधान के दो पुत्र रन सिंह और बबलू उनके परिवार के सुरेश पुत्र बाबूराम और दो अज्ञात लोगों ने उन पर लाठी डंडे और तमंचे से हमला कर दिया। तमंचे के बल पर खेत में ले गए। आरोप है कि सभी आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वारदात से पीड़िता घायल हो गई है। पुलिस ने की गई शिकायत के आधार पर तीन नामजद और दो अज्ञात समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी रनसिंह पुत्र करन सिंह और सुरेश पुत्र बाबूराम का चालान कर दिया है, जहां कोर्ट ने से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
