आईजीआरएस रैंकिंग : बरेली परिक्षेत्र को प्रदेश में अव्वल, 88 थानों को सयुंक्त रूप से मिला प्रथम स्थान
बरेली, अमृत विचार। जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों का समय पर निस्तारण में शासन द्वारा जारी रैंकिंग में माह जनवरी में बरेली परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बरेली परिक्षेत्र के जनपद बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा परिक्षेत्र के कुल 88 थानों को भी संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि माह जनवरी में बरेली जनपद के कोतवाली, महिला थाना, सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, शेरगढ़, सीबीगंज, बिशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, भुता, भोजीपुरा, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, बिथरीचैनपुर, कैन्ट, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, अलीगंज, क्योलड़िया, हाफिजगंज, बहेड़ी और मीरगंज शामिल हैं। वहीं बदायूं जनपद के 20 थाने कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, अलापुर, सहसवान, फैजगंज बेहटा, इस्लाम नगर, वजीरगंज, दातागंज, मुजरिया, बिल्सी, बिसौली, उझानी, उसांवा, कादरचौक, उघैती, मुसाझाग, हजरतपुर, सिविल लाइंस हैं।
इसी तरह पीलीभीत जनपद के 17 थाने महिला थाना, माधोटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊ उत्तरी, दियोरिया कलां, घुंघचाई, न्यूरिया, पूरनपुर, गजरौला, बीसलपुर, सुनगढ़ी, अमरिया, बिलसंडा शामिल हैं। शाहजहांपुर के सभी 23 थाने महिला थाना, रामचंद्र मिशन, खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बण्डा, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा, मदनापुर, निगोही, मिर्जापुर, कांट, सदर बाजार, पुवायां, गढ़िया रंगीन, तिलहर, कटरा, खुदागंज, जैतीपुर,जलालाबाद ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
सम्मानित किए जाएंगे पुलिसकर्मी
डीआईजी ने बताया कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में विगत माह में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी उनि शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। परिक्षेत्र के जिन जनपदों और थानों का आईजीआरएस के जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है उनके कार्यों की समीक्षा की जायेगी।
