KGMU : बाल रोग विभाग के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में एक बार फिर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके बाद आरोपित एडिशनल प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच विशाखा कमेटी कर रही है।

दरअसल, पूरा मामला 10 फरवरी का बताया जा रहा है, आरोपित एडिशन प्रोफेसर ने एमडी की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत सीनियर अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूत्र बताते हैं कि उसके बाद पीड़ित छात्रा के पिता ने केजीएमयू के कुलपति से मिलकर इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। तब जाकर आरोपित को निलंबित किया गया और अब केजीएमयू प्रशासन निष्पक्ष जांच की बात कह रहा है।

केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो.केके सिंह ने बताया है कि घटना की जानकारी होते ही एडिशनल प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। जिससे जांच प्रभावित न हो। इसके अलावा विशाखा कमेटी की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें : Bangladesh Voting: बांग्लादेश में आम चुनाव की शुरुआत, देश भर में 300 में से 299 संसदीय सीट पर मतदान, एक उम्मीदवार की मौत

संबंधित समाचार