राहुल गांधी को क्या पता कि जरूरत के समय छह हजार रुपये का क्या महत्व: चौधरी
बाड़मेर। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कांग्रेस पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के खाते में सीधे छह हजार रुपये डाल रहे हैं लेकिन राहुल गांधी सहित कांग्रेस के लोगों को जरूरत के समय इन रुपयों का महत्व पता नहीं है। चौधरी रविवार को अपने …
बाड़मेर। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कांग्रेस पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के खाते में सीधे छह हजार रुपये डाल रहे हैं लेकिन राहुल गांधी सहित कांग्रेस के लोगों को जरूरत के समय इन रुपयों का महत्व पता नहीं है।
चौधरी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के बालोतरा पचपदरा क्षेत्र के दौरे के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसान भाइयों को क्रेडिट कार्ड दिया है। इसके साथ ही किसानों को बिना ब्याज लोन मिल रहा है। किसानों को मोदी सरकार में तुरंत राहत मिल रही है। अपने शासन वाले राज्यों में कांग्रेस विकास कार्य और सुशासन स्थापित करने के बजाय कृषि बिलों पर राजनीति करके किसानों को भड़काने का काम कर रही है।
कृषि कानूनों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि खुद प्रधानमंत्री ने भी कृषि कानूनों को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया है। साथ ही कई चीजों पर केंद्र सरकार की राय उन्होंने स्पष्ट कर दिया है। किसानों को प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि एमएसपी खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मंडियां भी कभी बंद नहीं होंगी।
