बरेली: यात्री समय से पहले पहुंचे तो बाहर, प्लेटफार्म पर सिर्फ बाइक दौड़ाने वालों को प्रवेश
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण की वजह से जंक्शन पर केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। रेलवे अधिकारियों के साथ आरपीएफ से लेकर जीआरपी तक का दावा है कि बाहरी लोगों के लिए जंक्शन पर प्रवेश वर्जित है लेकिन बाइक सवार खुलेआम बाइक दौड़ा रहे हैं। सुबह-सुबह …
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण की वजह से जंक्शन पर केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। रेलवे अधिकारियों के साथ आरपीएफ से लेकर जीआरपी तक का दावा है कि बाहरी लोगों के लिए जंक्शन पर प्रवेश वर्जित है लेकिन बाइक सवार खुलेआम बाइक दौड़ा रहे हैं।
सुबह-सुबह कोहरा होने की वजह से दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में लोग जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 पर तेजी से बाइक दौड़ाते हैं। इन पर किसी का ध्यान नहीं जाता। न ही इनका चालान किया जाता है जबकि प्लेटफॉर्म पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इनकी निगरानी के लिए आरपीएफ के एक जवान की ड्यूटी भी लगाई जाती है। इसके बाद भी जंक्शन की यह स्थिति है।
