बरेली: क्रिसमस की तैयारियां तेज, सेंटा क्लॉज बांटेगा उपहार
अमृत विचार, बरेली। क्रिसमस करीब है और उसकी तैयारियां जोरों पर हैं। लोग घरों और चर्चों को विभिन्न रंग बिंरगी लाइटों से सजा रहे हैं। चर्चों में कैरॉल के आयोजन हो रहे हैं। रविवार को भी शहर की विभिन्न चर्चों में प्रार्थनाएं हुईं। लोगों ने प्रभु यीशु मसीह से कोरोना बीमारी को खत्म करने की …
अमृत विचार, बरेली। क्रिसमस करीब है और उसकी तैयारियां जोरों पर हैं। लोग घरों और चर्चों को विभिन्न रंग बिंरगी लाइटों से सजा रहे हैं। चर्चों में कैरॉल के आयोजन हो रहे हैं। रविवार को भी शहर की विभिन्न चर्चों में प्रार्थनाएं हुईं। लोगों ने प्रभु यीशु मसीह से कोरोना बीमारी को खत्म करने की प्रार्थना की।
मिशन अस्पताल परिसर स्थिति इंगलिश मैथोडिस्ट चर्च रविवार को रंग बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ नजर आया। शाम को चर्च में कैरॉल सांग का आयोजन हुआ। फादर राबिनसन मिशन ने कोरोना को लेकर विशेष प्रार्थना की। सभी ने मिलकर प्रभु यीशु मसीह की महिमा का गान किया। उनके जन्म की प्रार्थना की। कोरोना को लेकर प्रार्थना की गई।
इस मौके मोहित जार्ज, राबिन्सन आदि मौजूद रहे। वहीं आलोक नगर इज्जत नगर स्थित इन्टरडिपेन्डेन्ट बैप्टिस्ट चर्च में रविवार को चौथे एडवेन्ट सण्डे की अराधना सरकार द्वारा जारी की गईं गाइड लाइन के अनुसार सम्पन्न की गई। अराधना का संचालन पास्टर विशाल सैमुअल ने किया । इस मौके पर बच्चों ने, जवानों ने क्रिसमस ड्रामा, स्किट तथा क्रिसमस गीतों से समा बांध दिया। क्रिसमस ड्रामा तथा क्रिसमस गीतों की तैयारी सिस्टर अंशिका सैमुअल तथा सिस्टर सभ्यता मराण्डी ने कराई। इस मौके पर चर्च के सभी कार्यकर्ताओं को चर्च के ज़वानों द्वारा उपहार वितरित किये गए।
