बेलारूस में प्रदर्शन कर रहे 150 लोगों को हिरासत में लिया गया
मास्को। बेलारूस में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। गैर पंजीकृत विस्ना मानवाधिकार केंद्र ने यह जानकारी दी है। विस्ना वेबसाइट के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार रविवार को बेलारूस के विभिन्न शहरों में 151 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से अधिकतर लोगों को राजधानी मिन्स्क …
मास्को। बेलारूस में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। गैर पंजीकृत विस्ना मानवाधिकार केंद्र ने यह जानकारी दी है।
विस्ना वेबसाइट के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार रविवार को बेलारूस के विभिन्न शहरों में 151 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से अधिकतर लोगों को राजधानी मिन्स्क से हिरासत में लिया गया।
इससे पहले मिन्स्क सिटी कार्यकारी समिति के पुलिस विभाग ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने राजधानी में सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया है।
उल्लेखनीय है कि बेलारूस में नौ अगस्त को हुए राष्ट्रपति चुनाव राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को फिर से छह वर्ष के लिए चुने के बाद से देश भर में लगातार प्रदर्शन हो रहे है। विपक्ष ने चुनावों में व्यापक स्तर पर धांधली का आरोप लगा रहा है।
