T20 World Cup 2026 : पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हाथ न मिलाने की नीति बरकरार, सूर्यकुमार ने नहीं किया सलमान से हैंडशेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को यहां टी20 विश्व कप मैच के टॉस के दौरान अपने पाकिस्तानी समकक्ष सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया और और पिछले साल दुबई में एशिया कप के बाद से चली आ रही नीति पर कायम रहे।

कोलंबो में खेल शुरू होने से एक घंटे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने बताया था, ''हाथ नहीं मिलाने की नीति जारी रहेगी।'' मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के बीच भी हाथ नहीं मिलाया जाएगा।

सूर्यकुमार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए यह नीति अपनाई है। यह बात तब साफ हो गई थी जब सूर्यकुमार और सलमान में से किसी ने भी हाथ मिलाने का वादा नहीं किया था जबकि पाकिस्तान के कप्तान ने कहा कि वह क्रिकेट की भावना को 'बनाए रखना' चाहेंगे।

अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले की कड़वी यादें अब भी भारतीय टीम के मन में ताजा हैं। दुबई में टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस में सूर्यकुमार के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से हाथ मिलाने के बाद भारी विरोध हुआ था। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म