UP: सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले...तमन्ना के बुर्का पहनकर कांवड़ लाने को तूल न दें

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

संभल, अमृत विचार। बुर्का पहनकर कांवड़ लाने और जलाभिषेक करने को लेकर चर्चा में आई तमन्ना के मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि इस विषय को अनावश्यक रूप से तूल नहीं दिया जाना चाहिए।

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि तमन्ना दूसरे धर्म में शादी कर चुकी है, इसलिए इस मुद्दे को बेवजह उछालना उचित नहीं है। हर व्यक्ति को अपने समाज और परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाने का अधिकार है, लेकिन ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए जिससे दूसरे समुदाय के अधिकारों या भावनाओं का उल्लंघन हो। तमन्ना मलिक कोई धर्मगुरु नहीं हैं, जिन्हें लोग अनुसरण करें। कम जानकारी के कारण पहले भी गलत कदम उठाए जा चुके हैं, जिससे लोगों का विश्वास प्रभावित हुआ है। 

सांसद बर्क ने मोहम्मद दीपक और तमन्ना की तुलना को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि मोहम्मद दीपक ने किसी मस्जिद में जाकर नमाज अदा नहीं की थी, बल्कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी, इसलिए दोनों मामलों को एक जैसा नहीं माना जा सकता। भारत-पाकिस्तान मैच पर भी सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मैच में भारत की जीत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान से किसी प्रकार का विरोध नहीं होना चाहिए, लेकिन रिश्तों को लेकर संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए।

 

संबंधित समाचार