जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी... रमजान, होली और चैत्रराम नवमी मेला इस बार पड़ेगा एक साथ

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मजिस्ट्रेटों को सौंपी जिम्मेदारी

अयोध्या, अमृत विचार: पवित्र रमजान और चैत्रराम नवमी मेला इस बार एक साथ पड़ेगा। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी है।

डीएम ने बताया कि इस साल चंद्र दर्शन के अनुसार 18/19 फरवरी से रमजान का माह प्रारम्भ होना सम्भावित है। चंद्र दर्शन के अनुसार ईद-उल-फितर का त्यौहार 20/21 मार्च को मनाया जाना संभावित है। रमजान माह में 20 और 27 फरवरी, छह मार्च को शुक्रवार और 13/20 मार्च को को रमजान का अन्तिम शुक्रवार पड़ेगा। इसी तरह शिया समुदाय से रमजान के महीने में 19वीं, 20वी, 21वी को जुलूस भी निकाले जाते है।

अयोध्या धाम का चैत्र रामनवमी मेला 19 से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा। होलिका दहन 02 को व 04 मार्च को होली का त्योहार है। इसके मद्देनजर डीएम ने जिम्मेदारी सौंपी है। नगर मजिस्ट्रेट और रेजीडेंट मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र और सभी उप जिला मजिस्ट्रेटों को अपने तहसील क्षेत्रों में पुलिस क्षेत्राधिकारियों व अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) संपूर्ण अयोध्या नगर क्षेत्र में और अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) संपूर्ण जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अपने काउन्टर पार्ट अपर पुलिस अधीक्षक से समन्वय बनाकर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। पर्व के मद्देनजर नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय में (05278-223753) को कन्ट्रोल रूम बनाया जाएगा।

 

संबंधित समाचार