Uttrakhand: मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण जागरूकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड से 5 किलोमीटर दौड़ को हरी क्षंडी दिखाई। सड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के मकसद से इस दौड़ का आयोजन किया गया था।
दौड़ में विभिन्न आयु वर्गों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना एवं पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक खजान दास, सविता कपूर एवं परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
