Uttrakhand: बकाया नहीं चुकाया तो काटी एआरटीओ दफ्तर की बिजली...अधिकारियों में खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। यूपीसीएल ने बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ऊर्जा निगम ने बिजली बकाया भुगतान नहीं करने पर एआरटीओ कार्यालय का कनेक्शन काट दिया है। वहीं, अन्य बकायदारों पर भी कार्रवाई शुरु कर दी है।

इन दिनों यूपीसीएल की कार्रवाई से उपभोक्ताओं समेत सरकारी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग बकायेदारों से बकाया वसूल रहा है। वहीं, लंबे समय से बकाया जमा नहीं करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। पहले चरण में नोटिस भेजने के साथ ही अब कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।

इधर, ऊर्जा निगम के मुताबिक, एआरटीओ की ओर से करीब चालीस हजार रुपये का बिल का भुगतान किया जाना है। वहीं, वित्तीय वर्ष पूरा हो गया है, लेकिन अब भी ऊर्जा निगम छह करोड़ 54 लाख का ही बकाया वसूल सका है। चेतावनी देने के बाद भी बिलों का भुगतान नहीं करने पर ऊर्जा निगम की ओर से कार्रवाई भी की गई है।

अब तक 24 के कनेक्शन काटे
ऊर्जा निगम ने अब तक आईटीआई, डीएफओ सिविल सोयम कार्यालय समेत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के भाई व ताकुला ब्लॉक प्रमुख के पति दीपक आर्या समेत 24 लोगों का भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटे गए है। हालांकि कैबिनेट मंत्री के भाई ने कुछ बिलों का भुगतान कर दिया है।

ईई, ऊर्जा निगम अल्मोड़ा कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि ऊर्जा निगम बकाया बिल की वसूली कर रहा है। विभाग ने अब तक बकाया जमा नहीं करने वाले 24 लोगों के कनेक्शन काट चुका है। वहीं, बिल जमा नहीं करने पर एआरटीओ कार्यालय का कनेक्शन काटा गया है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म