किसानों की समस्याओं का समाधान होगा अब एक क्लिक पर : सूर्य प्रताप शाही

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर (राजस्थान) से किसानों के समर्पित एआई प्लेटफार्म “भारत विस्तार” 2026 का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस नवाचारपूर्ण प्लेटफार्म का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेती-किसानी को अधिक समृद्ध, सशक्त और सरल बनाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि “भारत विस्तार” देश की कृषि व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला एक क्रांतिकारी कदम है। इसके माध्यम से किसानों को अपनी समस्याओं का समाधान अब एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। किसान अपने मोबाइल फोन से 155261 डायल कर खेती से जुड़े प्रश्नों के त्वरित और सटीक उत्तर प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक पर आधारित यह प्रणाली किसानों को मौसम, बीज, खाद, फसल प्रबंधन एवं सरकारी योजनाओं की अद्यतन जानकारी प्रदान करेगी। इससे कृषि क्षेत्र अधिक आधुनिक, वैज्ञानिक एवं लाभकारी बनेगा।

यह भी पढ़ें : Barabanki Crime News : नहाने का वीडियो बनाकर दुकान संचालक महिला को करता रहा ब्लैकमेल, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

 

संबंधित समाचार