करीना कपूर लिख रहीं अपनी प्रेग्नेंसी पर किताब, 2021 में होगी रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अब लेखिका बना गयी हैं और वह अपनी पहली किताब प्रेगनेंसी बाइबल’ लेकर आ रही हैं। करीना ने अपनी इस किताब का फर्स्ट लुक शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की है। गर्भवती होने के बावजूद उन्होंने अपने कई प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे किए है। https://www.instagram.com/p/CIxZ7uwFogx/ …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अब लेखिका बना गयी हैं और वह अपनी पहली किताब प्रेगनेंसी बाइबल’ लेकर आ रही हैं। करीना ने अपनी इस किताब का फर्स्ट लुक शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की है। गर्भवती होने के बावजूद उन्होंने अपने कई प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे किए है।

https://www.instagram.com/p/CIxZ7uwFogx/

तैमूर अली खान के जन्मदिन पर उन्होंने घोषणा की है कि वह अपनी पहली किताब रिलीज करने वाली है। इसमें उन्होंने अपने गर्भधारण के दौरान की यात्रा के बारे में बताया है। इस किताब का नाम ‘करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल’ होगा। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर इस किताब का पहला लुक शेयर किया है। साथ ही इस बात की भी जानकारी दी है कि यह किताब 2021 में रिलीज होगी।

https://www.instagram.com/p/CJA2G6tl0SY/

करीना ने लिखा, “आज मेरी किताब ‘करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल’ की घोषणा करने का सबसे अच्छा दिन है। यह किताब उनके लिए है, जो मां बनना चाहती हैं। इसमें मैं सुबह की बीमारी से लेकर फिटनेस के बारे में बात करूंगी। यह किताब 2021 में रिलीज होगी। मेरा मानना है कि गर्भधारण करना एक नैसर्गिक प्रक्रिया है। इस दौरान हम सभी को स्वस्थ, खुश और एक्टिव रहना चाहिए। इस किताब में मैं आप सभी को बताऊंगी कि मैंने अपनी प्रेगनेंसी को कैसे हैंडल किया और इससे जुड़ी जानकारियां आपको दूंगी, ताकि आप खुश रहें। यह विषय मेरे दिल के काफी करीब हैl इस किताब के चलते अन्य महिलाओं को भी लाभ होगा।”

https://www.instagram.com/p/CIxsY26lX1X/

संबंधित समाचार