Gold Silver Price: सोना-चांदी कीमतों में तेजी, इन कारणों से उछला बाजार, जानिए आज का ताजा भाव
दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 365 रुपये की तेजी के साथ 1,56,126 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 365 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56,126 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
इसमें 1,071 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,001.54 डॉलर प्रति औंस हो गया।
कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,037 रुपये की तेजी के साथ 2,45,305 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,037 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,45,305 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
इसमें 1,589 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 78.32 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
ये भी पढ़ें :
Gold Silver Price Today: सोने, चांदी के भाव में 10 % की भारी गिरावट, जानिए आज का भाव
