यूपी ने फिर दिखाई कमाल... NVSP रेटिंग में देश में नंबर 1, 'बुक ए कॉल विद BLO' में दूसरे स्थान पर टॉप परफॉर्मेंस

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

प्रदेश के 5.44 लाख मतदाताओं को बीएलओ द्वारा कॉल कर किया गया संपर्क

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) पर नागरिकों द्वारा दी गई देशभर की रेटिंग में प्रदेश को पहला स्थान मिला है। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के माध्यम से कोई भी मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से सीधे बात करने के लिए फोन कॉल बुक कर सकता है।

उन्होंने बताया कि यह सेवा निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए उपयोगी है। आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in तथा ऐप के माध्यम से बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अवधि में प्रदेश में अब तक कुल 5.74 लाख मतदाताओं द्वारा बूथ लेविल अधिकारियों से बात करने के लिए इस सुविधा का उपयोग किया गया है। बुक की गई कॉल साक्षेप 5.44 लाख (95 प्रतिशत) मतदाताओं को बीएलओ द्वारा कॉल कर संपर्क किया गया है। उत्तर प्रदेश में आज की तिथि में मात्र 0.26 प्रतिशत कॉल रिक्वेस्ट ही लंबित हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुक ए कॉल विद बीएलओ सुविधा के तहत कॉल निस्तारण में उत्तर प्रदेश को पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। बुक की गई कोई भी कॉल 48 घण्टे से अधिक लंबित न रहे। साथ ही अनुपलब्ध कॉल का प्रतिशत कम रखने के लिए बूथ लेवल अधिकारी द्वारा आवेदक से सम्पर्क करने का अधिक से अधिक प्रयास किया जाय।

संबंधित समाचार