Uttrakhand: मौसम सुधरते ही नैनीताल में पारा भी लगा चढ़ने, एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, नैनीताल। मौसम में सुधार आते ही नैनीताल में पारा चढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को नगर का अधिकतम तापमान बढ़ने से गर्माहट महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।

नगर में सुबह से ही मौसम का मिजाज खुशनुमा नजर आया। चटक धूप पूरे दिन खिली रही। बादलों की आवा जाही भी बनी रही, लेकिन मौसम पर असर नहीं डाल सके। इस बीच मौसम में गर्माहट रही। मगर सांझ होने के बाद ठंड बढ़ गई और लोगों को हीटर का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। देहरादून मौसम विभाग के विज्ञानी डा रोहित थपलियाल ने बताया कि अगला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।

जिसका असर सोमवार से देखने को मिलेगा। यह पश्चिमी विक्षोभ भी अधिक प्रभावशाली नहीं है। लिहाजा वर्षा कुछ ही क्षेत्रों में होगी, जबकि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना रहेगी। इस बीच अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने वाला है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म