बाराबंकी: प्रेरक विद्यालय बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका-आरके सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

  बाराबंकी, अमृत विचार। शिक्षा क्षेत्र सिद्धौर के प्राथमिक विद्यालय भुनई रुद्र में सोमवार को शिक्षक संकुल की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी आरके सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी आरके सिंह ने प्रेरक विद्यालय बनाने के लिए प्रधानाध्यापक के साथ समस्त स्टाफ की भूमिका, कक्षा का रूपांतरण, बुनियादी शिक्षा …

 

बाराबंकी, अमृत विचार। शिक्षा क्षेत्र सिद्धौर के प्राथमिक विद्यालय भुनई रुद्र में सोमवार को शिक्षक संकुल की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी आरके सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी आरके सिंह ने प्रेरक विद्यालय बनाने के लिए प्रधानाध्यापक के साथ समस्त स्टाफ की भूमिका, कक्षा का रूपांतरण, बुनियादी शिक्षा के लिए आधारशिला, उपचारात्मक शिक्षा के लिए ध्यानाकर्षण, कक्षा कक्ष की शिक्षण पद्धतियों को सुधारने के लिए शिक्षण संग्रह, मिशन प्रेरणा को जन आंदोलन बनाने में अध्यापकों की भूमिका संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

एआरपी सामाजिक अध्ययन शिव कृष्ण सिंह ने प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका ,प्रेरणा सूची की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं एआरपी गणित आदर्श कुमार पांडे ने मीटिंग में शिक्षकों को शिक्षक डायरी का प्रयोग, बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उपचारात्मक शिक्षण के बेहतर उपाय बताये।

शिक्षक संकुल अभिषेक नाग ने आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका, सहज कक्षा तथा शिक्षक डायरी का वितरण, प्रेरणा उत्सव, दीक्षा एप को जन आंदोलन बनाने के लिए क्यूआर कोड से संबंधित पाठ पुस्तिका तथा ई कंटेंट की उपयोगिता आदि बिंदुओं पर चर्चा की। खंड शिक्षा अधिकारी आरके सिंह ने प्राथमिक विद्यालय भुनई रूद्र में कंपोजिट ग्रांट से निर्मित मल्टीपल हैंड वाश का स्वयं हाथ धुल कर शुभारंभ किया।

विद्यालय में सभी सुविधाओं एवं हरे भरे वातावरण को देखकर विद्यालय स्टाफ एवं मिशन कायाकल्प से विद्यालय में प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की प्रशंसा भी की। इस मौके पर शिक्षक संकुल राम कैलाश, संग्राम सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेश यादव, डॉ दिनेश कुमार, राकेश तिवारी, सतीश चंद्र वर्मा, प्रमोद कुमार, सत्यनारायण, नागसेन, गीता देवी सहित न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक ,शिक्षा मित्र अनुदेशक उपस्थित रहे|

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता