लखनऊ: लोहिया पथ पर चलती कार बनी आग का गोला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोहिया पथ पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कार आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सड़क पर दौड़ती कार में अचानक आग लगने की घटना से आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि कार में सवारियां भी …

लखनऊ, अमृत विचार। लोहिया पथ पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कार आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सड़क पर दौड़ती कार में अचानक आग लगने की घटना से आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि कार में सवारियां भी बैठी थी। सवारियों ने जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई।

 

आपको बता दें पूरी घटना लोहिया पथ 1090 चौराहे की है। सड़क पर चलती कार में आग की सूचना पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में जुट गई। फौरी तौर से मुख्यमंत्री चौराहे से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सड़क के दूसरी तरफ गाड़ियां रेंगने लगीं। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था।

संबंधित समाचार