Moradabad: पशुपति फैक्ट्री में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। पशुपति फैक्ट्री परिसर में पिछले करीब एक महीने से घूम रहे तेंदुए का आखिरकार ठिकाना तय हो गया। बीते दिनों लगाया गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। इसके साथ ही फैक्ट्री कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से फैक्ट्री परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ था। कर्मचारी काम तो कर रहे थे, लेकिन नजरें मशीनों से ज्यादा झाड़ियों पर रहती थीं। हालात ऐसे थे कि ड्यूटी से ज्यादा ‘चौकन्नापन’ निभाना पड़ रहा था। वन विभाग ने फैक्ट्री परिसर में पिंजरा लगाया था। कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद रविवार को तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। जैसे ही यह खबर फैली, कर्मचारियों ने राहत महसूस की और पूरे परिसर में चर्चा का विषय बना रहा कि आखिरकार वन विभाग की रणनीति सफल हो ही गई।

स्थानीय लोगों का कहना था कि एक महीने से तेंदुआ परिसर में ऐसे घूम रहा था, मानो उसने अस्थायी तौर पर फैक्ट्री में ठिकाना बना रखा हो। उसके पकड़े जाने से सभी ने चैन की सांस ली है। वन विभाग की टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए तेंदुए को कब्जे में ले लिया। वन क्षेत्र अधिकारी रवि कुमार गंगवार ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत सूचना दें।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म