बाराबंकी में 20 बीएलओ किये गए सम्मानित, बोले डीएम- मतदाता सूची का शुद्धीकरण राष्ट्र निर्माण का हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 के तहत मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध, पारदर्शी तथा तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के प्रयासों में जिले के 20 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन बीएलओ ने विधानसभा कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी, जैदपुर, दरियाबाद एवं हैदरगढ़ के क्षेत्रों में सर्वाधिक फॉर्म-6 (नए मतदाताओं के परिवर्धन) प्राप्त कर अभियान को मजबूती प्रदान की।

प्रमुख रूप से प्रमोद, मशरूम अहमद, शत्रोहनलाल, भूपेश सिंह, मीनाक्षी सिंह, अलीमुद्दीन, सुरेन्द्र कुमार, अनीता देवी, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, सजीत कुमार, अश्वनी कुमार, अर्जुमन बेनज़ीर अंसारी, अनुपम यादव, अखिलेश वर्मा, मनोकामनी, आनंद कुमार वर्मा, अवधेश कुमार, धीरज शर्मा, शादाब कलीम और रंजन गिरि को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने बीएलओ से आगामी कार्यों में भी निष्ठा, जिम्मेदारी और दक्षता के साथ योगदान जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण सिर्फ प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का हिस्सा है।

कार्यक्रम के दौरान बीएलओ के साथ संवाद में उन्होंने क्षेत्रीय चुनौतियों, जागरूकता बढ़ाने के अनुभवों और सुझावों को गंभीरता से लिया तथा उन्हें आगामी योजनाओं में शामिल करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से जनपद उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करेगा और उत्कृष्टता की मिसाल कायम करेगा।

संबंधित समाचार