बरेली: घरेलू कलह से परेशान युवक ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। घरेलू कलह से परेशान युवक ने पत्नी के दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह उसके दोस्त ने जब उसका शव कुंडे से लटका देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इज्जतनगर के मैलऊ गांव निवासी लीलाधर …

अमृत विचार, बरेली। घरेलू कलह से परेशान युवक ने पत्नी के दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह उसके दोस्त ने जब उसका शव कुंडे से लटका देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इज्जतनगर के मैलऊ गांव निवासी लीलाधर के मकान में ओमप्रकाश (22) पुत्र गोपाल किराए पर रहता था।

उसकी शादी कैंट के जलालपुर निवासी सुखलाल की बेटी सोमवती के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि एक माह पहले पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सोमवती मायके चली गई थी। सोमवार को पति-पत्नी की फोन पर बात हुई और फिर से उनके बीच में कहासुनी हो गई।

इसके बाद ओमप्रकाश ने रात में पत्नी के दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह ओमप्रकाश का दोस्त खुशहाल उसे बुलाने पहुंचा तो देखा कि ओमप्रकाश का शव कुंडे से लटका हुआ था। खुशहाल की सूचना पर मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार