Bareilly : अभिनेता अरुण बख्शी दोस्त से मिलने पहुंचे नगर निगम

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। बालीवुड अभिनेता एवं सिंगर अरुण बख्शी मित्र राजकुमार समदर्शी से मिलने बुधवार को नगर निगम परिसर पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मुलाकात की। नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। 

अरुण बख्शी ने बरेली में हुए विकास कार्यों व स्वच्छता के लिए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के प्रयासों की प्रशंसा की। कहा कि उनके प्रयासों से बरेली के लोगों को अच्छी सफाई, बिजली, पानी व नागरिक सुविधाएं मिल रही हैं।

अरुण बख्शी ने लोगों से मार्च के महीने में आ रही स्वच्छता टीम का सहयोग कर अपना फीडबैक देने और बरेली को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की। नगर निगम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजकुमार समदर्शी, अपर नगर आयुक्त बृजभूषण राय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार