Moradabaad : बिजली चोरों से विभाग नहीं वसूल पाया जुर्माने की 50 करोड़ की धनराशि

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

अब वसूली के लिए पुलिस का सहयोग लेगा विभाग, बिजली बिल राहत योजना आज समाप्त

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में बिजली विभाग अब बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्ती करेगी। बिजली चोरी के 9300 मामले में 2929 ने 10 करोड़ की धनराशि जमा की है। अभी भी 50 करोड़ की धनराशि जुर्माने की रकम बकाया है। इसे वसूलने में विभाग अब स्थानीय पुलिस का सहारा लेगी।

मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरासिया ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना के तहत देहात तीनों वितरण खंडों में 6500 बिजली चोरी पर 35 करोड़ रुपये जुर्माने की धनराशि और नगर में 2800 बिजली चोरों को 25.7 करोड़ रुपये की जुर्माने की धनराशि जमा करनी थी। लेकिन बिजली बिल राहत योजना की 27 फरवरी तक देहात में 33 प्रतिशत और नगर क्षेत्र में 28 प्रतिशत जुर्माने की राशि जमा की गई है। उन्होंने बताया की बिजली चोरी पर 60 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि में मात्र 10 करोड़ रुपये ही जमा हो पाए हैं। विभाग ने जमा करने पर जुर्माने में छूट का अवसर दिया गया था, लेकिन 50 करोड़ रुपये अभी बाकी रह गया। बताया कि राहत योजना एक दिन में समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। अब विभागीय टीमें पुलिस बल के साथ संयुक्त अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों से जुर्माने की राशि वसूलेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में राजस्व का नया रिकॉर्ड: CM ने की समीक्षा... फरवरी 2026 तक 1.96 लाख करोड़ से ज्यादा संग्रह, होली पर अवैध शराब की बिक्री को लेकर दी सख्त चेतावनी
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए 98.28 करोड़ जारी: वित्तीय अनुशासन के साथ होगा भुगतान, परियोजना को मिलेगी स्थिरता
बागों के अमराई की भीनी खुशबू करा रही बंसत का अहसास: मैंगों बेल्ट में आम के पेड़ पर लद रहे बौर, बागान मालिक खुश
योगी सरकार का बड़ा फैसलाः 76 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा अपना पक्का भवन, प्री-फैब्रिकेटेड मॉडल पर जोर
लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर की उद्घाटन तिथि फिर टली: अब मार्च में खुलेगा, एक लाख लोगों का इंतजार और लंबा