Bareilly: पत्नी से नाराजगी के बाद सिपाही ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
सीबीगंज, अमृत विचार। पत्नी से कहासुनी के बाद सिपाही ने फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीबीगंज के मोहल्ला लेवर कालोनी के मूल निवासी मनोज मौर्य 37 पुत्र स्व भागीरथी मौर्य वर्तमान में कैमफर स्टेट कालोनी में अपने निजी मकान में रहते है एक सप्ताह पूर्व गृहप्रवेश किया था इससे पूर्व वही एक किराए के मकान में रह रहे थे धीरे धीरे वह अपने नए मकान सामान भी शिफ्ट कर रहे थे उनकी तैनाती अमरोहा में थी एक सप्ताह पूर्व मुरादाबाद में ट्रांसफर हुआ था आमद दर्ज नहीं कराई थी वह यहां अपने घर में सामान शिफ्ट करा रहे थे।
बीते शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर पत्नी ज्योति उर्फ मीनू से कहासुनी हो गई जिसके बाद सिपाही मनोज ने गले में रस्सी का फंदा डालकर छत के कुंडे में लटकर कर आत्महत्या कर ली बताते है कि मृतक के दोनों भाई जो कि लेवर कालौनी में रहते है सिपाही की पत्नी ज्योति ने सूचना अपने देवर व जेठ को दी कि उनके भाई को हार्ट अटैक पड़ गया है सूचना पर वह कैंफर स्टेट पहुंचे तब तक सिपाही की पत्नी ने उन्हें नीचे उतार लिया था।
तुरन्त ही उन्हें उपचार के लिए महानगर की एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । मृतक तीन भाइयों संतोष, मनोज, मुनीश में बीच का था। मृतक की एक बेटी ब एक बेटा है। बताते है कि मृतक की जीभ निकली हुई थी गले में रस्सी के निशान थे शरीर पर नाखून की खरोच के निशान बताए जाते है घटना की सही स्थिति पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।
