आरोग्य मंदिर की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश:  प्रसव कक्ष पर लटका ताला, घास तथा शौचालयों में जाले   

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली सफदरगंज क्षेत्र के ब्लॉक मसौली अंतर्गत ग्राम पंचायत बेरी स्थित आरोग्य मंदिर की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। आरोप है कि केंद्र पर तैनात एनएम नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहतीं और केंद्र समय से नहीं खुलता। परिसर में गंदगी, दिन में जलते बल्ब, उगी घास तथा शौचालय में जाले लगे होने की शिकायतें सामने आई हैं, जबकि प्रसव कक्ष पर ताला लटका मिला। 

ग्रामीणों का कहना है कि जबकि जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी आरोग्य मंदिरों को समय से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन बेरी में इन आदेशों की अनदेखी हो रही है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक, बड़ागांव राधेश्याम गोंड ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :
Banke Bihari : अब घर बैठे कर सकेंगे ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन, भीड़ के चलते प्रशासन ने लाइव आरती का लिया फैसला 

संबंधित समाचार